फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर ब्वाय बॉक्सर अमित की गली के लिए सरकार के पास नहीं बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : 20 से 23
विज्ञापन


सिल्वर ब्वाय बॉक्सर अमित की गली के लिए सरकार के पास नहीं बजट
गली में पिछले छह साल से जमा है गंदगी, कीचड़ से होकर गुजरना ग्रामीणाें की मजबूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर ब्वाय बने बॉक्सर अमित की गली के लिए सरकार के पास बजट ही नहीं है। गली में पिछले छह साल से गंदगी जमा है। कीचड़ भरी गली से होकर गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी है। सीएम विंडो, डीसी व अन्य जगह शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मायना निवासी बिजेंद्र व सरपंच मोनिका के पति दिनेश ने बताया कि गली में गंदगी जमा है। इसे दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया है। शिकायत भी एक-दो नहीं, 15 से ज्यादा कर चुके हैं। सीएम विंडो पर भी इस बारे में शिकायत की थी। मौजूदा सरकार ने पंचायतों से एक-एक जरूरी काम मांगा था। जिसे प्राथमिकता से पूरा किया जाना था। इसके लिए भी अमित के घर के बाहर बनी गली की समस्या दी गई थी। इस बारे में 24 अप्रैल 2017 को दोबारा भी लिखा गया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी तरफ की गली में लोगों ने रुपये इकट्ठा कर करीब एक लाख रुपये से मिट्टी डलवाकर भरत कराया है। इससे आना जाना कुछ सुगम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें