25 को राहगिरी, सोनीपत रोड स्थित रंगशाला के सामने जुटेंगे लोग
- एसपी पंकज नैन ने कोर टीम के सदस्यों के साथ की बैठक, सोनीपत स्टैंड से रेलवे फाटक तक बंद रहेगी रोड
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
25 फरवरी को होने वाला राहगिरी कार्यक्रम सोनीपत रोड पर रंगशाला के सामने होगा। इसके चलते सुबह सात से 10 बजे तक सोनीपत रोड को सोनीपत स्टैंड से रेलवे फाटक तक बंद रखा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एसपी पंकज नैन ने बुधवार को कोर टीम के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे रविवार को राहगिरी कार्यक्रम किया जाएगा। राहगिरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को ‘टैलेंट ऑफ द वीक’ से सम्मानित किया जाएगा। राहगिरी में फिटनेस, स्पोर्ट्स, योगा, एरोबेक्स, जुंबा, आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट, पेंटिग, लूड़ो, केरम बोर्ड, चैस, स्केटिंग, खोखो, रस्साकसी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, वॉलीबाल, बास्केटबाल, साइकिलिंग, स्केटिंग, डांस, गायन कार्यक्रम होंगे।
बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद, डीएसपी ट्रैफिक डॉ. रविन्द्र, नगर निगर डीटीपी केके वासनेय, समाजसेवी करण विज, हेमंत बक्शी, मॉडल स्कूल मुख्य शाखा प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा, सेक्टर-4 मॉडल स्कूल प्रिंसिपल विजय बल्हारा, प्रोफेसर बलजीत सिंह, सड़क सुरक्षा सहयोगी अंकित सांगवान, सड़क सुरक्षा संगठन से सुभाष गुप्ता व अशोक गुलिया मौजूद रहे।