फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री छत्रपाल, भाजपा नेत्री नेहा धवन समेत कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाए हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)।
विज्ञापन

रैली के लिए हांसी से 2500 बाइक रवाना करने का भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा फेल साबित हुआ। हांसी से जींद रैली में जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह खुद बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। कई बाइक ऐसी भी थीं, जिन पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं आधी से अधिक बाइकों पर चालक बिना हेलमेट के सवार थे। रैली के लिए रवाना होते समय भाजपा नेत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या नेहा धवन भी बाइक चलाकर पहुंचीं। नेहा ने भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना। भाजपा कार्यकर्ता यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए ही पुलिस की नाक के नीचे से गुजरे, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें