रोहतक। पिछले करीब डेढ़ माह पूर्व घने कोहरे के कारण रद्द की गई दो ट्रेनें बुधवार से चालू करा दी गई। जबकि अन्य के जल्द चालू होने की संभावना है। रोहतक स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व ही घने कोहरे के चलते जयपुर से चंडीगढ़ को जाने वाली 19817 व 19818, बरेली इंटरसिटी समेत पांच ट्रेनों को रद़्द कर दिया गया था। घने कोहरे में हादसे की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को जयपुर से चंडीगढ़ को जाने वाली 19817 व 19818 ट्रेन को चालू करा दिया गया। हालांकि अभी बरेली इंटर सिटी अभी रद्द रहेगी। जल्द ही बरेली इंटरसिटी व अन्य को भी चालू करा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।