हरियाणा में न्यू बाईपास लाइन जींद-पानीपत का 125 लाख में बनेगी
सिरसा लुधियाना वाया मानसा में होगा न्यू लाइन का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेल बजट में प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जल्द ही हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर रेलवे लाइन से लेकर फूट ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशनों का करोड़ों की लागत से उच्चीकरण होगा। शौचालय भी हाईटेक बनवाये जाएंगे।
सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत किये गये रेल बजट में रेलवे संबंधी कई कार्यों को कराने की हरी झंडी दी गई थी। जींद व पानीपत के बीच न्यू बाईपास रेल लाइन का निर्माण 125 लाख, सिरसा-लुधियाना वाया मानसा मार्ग पर न्यू लाइन का निर्माण 31 लाख 25 हजार, पृथ्ला डीएफसी यार्ड पलवल के पास 15 लाख में न्यू लाइन का निर्माण कराया जाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर 170 करोड़ की लागत से फूट ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण, 85 करोड़ में रेलवे स्टेशनों का अपग्र्रेड किया जाएगा। इसके अलावा कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिये लिफ्ट लगाई जाएगी। साथ ही आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे।