रोहतक। पहलवान धर्मबीर पहलवान के 52वें जन्मदिन पर 4 फरवरी को सोनीपत जिले के गांव हलालपुर में इनामी दंगल होगा, जिसमें इनेलो नेता अभय चौटाला शिरकत करेंगे। ओल्मपियन धर्मबीर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व अर्जुन पुरस्कार विजेता रोहताश दहिया ने बताया 90 किलोग्राम भार वर्ग में पहला पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 तो तृतीय 11 हजार रुपये, 74 किलोग्राम में पहला 31 हजार, दूसरा 15 व तीसरा 7 हजार, 65 किलोग्राम में 15 हजार, 7 हजार 100, 4 हजार 100 रुपये और 55 किलोग्राम भार वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 का इनाम दिया जाएगा। जबकि महिला वर्ग में 57 किलोग्राम या इससे ऊपर के भार वर्ग में 15 हजार, 7100 व 3100 रुपये इनाम मिलेगा। जबकि इससे कम भार वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 का इनाम दिया जाएगा। दंगल में रोहतक से इनेलो जिला अध्यक्ष सतीश नांदल और सोनीपत के जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया भी मौजूद रहेंगे।