फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब से पर्स व मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स व मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध शाखा ने पर्स और मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना लाडवा को दी शिकायत में जोगना खेडा निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ लाडवा में एक कार्यक्रम में गया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी जेब से पर्स व उसके साथी का एक मोबाइल चोरी कर लिया । पर्स में 10 हजार रुपये नकद व अन्य जरूरी कागजात थे। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा को सौंपी थी। अपराध शाखा एक के हेड कांस्टेबल प्रवीण , सिपाही प्रदीप व सिपाही भजन सिंह की टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार उर्फ मच्छी वासी दीदार नगर के रुप में हुई है। आरोपी से चोरी के 4 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें