रिमझिम बारिश से ठिठुरा शहर, किसान खुश
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में मंगलवार को साल की पहली बारिश होने पर किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई हैं। रिमझिम बारिश ने फसलों में सोने का काम किया है। पिछले सप्ताह बढ़ते तापमान की वजह से किसान चिंतित थे, बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। तेजी से निकलने वाली धूप से भी फसलों को नुकसान हो रहा था। इसकी वजह से फसलों में रोग व बढ़ोतरी नहीं हो पा रही हैं। इस दौरान फसल को बारिश की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी। इस बारिश ने किसानों के लिए सोने का काम किया है। बारिश होने से अब तापमान में भी कमी आएगी। जिससे सर्दी बढ़ने से फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। सरसों में चेपा लगने वाला रोग भी खत्म हो जाएगा। गेहूं की फसल का पीलापन भी खत्म हो जाएगा।
-----------
इतनी जगह बुवाई
सरसों- 67 हेक्टेयर
गेहूं - 49500 हेक्टेयर
जौ- 80 हेक्टेयर
गेहूं की फसल पिछले की तुलना में अबकी बार ज्यादा हैं।
--------------
गेहूं और सरसों की फसल के लिए ठंड और समय पर बरसात जरूरी है। अगर ठंड और ओस नहीं पड़े तो फसल में नुकसान हो सकता है। मंगलवार को जो बरसात हुई है, वह किसानों के लिए लिए सोने पर सुहाना होगी और इससे फसल को बहुत ही लाभ मिलेगा। - बाबूलाल यादव, पूर्व पंच कुंड
-------
सूखी पड़ रही ठंड ने फसल को मुरझा दिया था। सर्दी में फसल को धूंध व बरसात की बहुत आवश्यकता होती है। सर्दी के बिना गेहूं की फसल बढ़ नहीं पाती है। इस समय अगर सही बरसात हो जाए तो इससे फसल को बहुत ही लाभ मिलेगा। आज हो हल्की ठंड व बरसात हुई वह किसानों के बहुत ही लाभकारी साबित होगी। - रामफल, डहीना
-------
गेहूं और सरसों की फसल को सर्दी की बहुत ही आवश्यकता होती हैं। इस बार रात्रि को ज्यादा सर्दी के साथ सूख पाला गिर रहा था, जो फसल के बहुत ही नुकसान था। दिन में तेज धूप जो फसल के हानिकारक थी। आज जो हल्की बरसात व दिन में ठंडा मौसम रहा है, वह किसान वर्ग व फसल के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। - देवदत्त शर्मा, नांगल जमालपुर
--------
आज वैसे ही किसान की खेती घाटे का सौदा साबित हो रहा है। क्योंकि न तो समय पर बरसात होती है और न सर्दी। सूखा पाला फसल को नष्ट करता हैं। सर्दी व समय बरसात फसल के लिए बहुत ही लाभकारी है। आज जो मौसम बदला है, इससे लगता है आने वाले दिनों में सर्दी के बढ़ने से फसल को इसका लाभ मिलेगा। - हरिओम शर्मा, नांगल जमालपुर
-------------
जिले में हल्की- हल्की बूंदाबांदी होने से फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। ऐसी बारिश होने से किसी भी फसल में कोई नुकसान नहीं हैं। रिमझिम बारिश होने से फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी भी होगी। - डॉ. नरेश वर्मा, कृषि विशेषज्ञ