फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी जिम्मेदारी के साथ आयोजित करें जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव : यश गर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। उपायुक्त यश गर्ग ने कहा है कि अधिकारी 28 से 30 नवंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव को भव्यतापूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि जनता इसके महत्व से भलीभांति परिचित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय पंडित श्रीराम रंगशाला में आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है। प्रत्येक व्यक्ति में गीता की भावना प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा हर साल की भांति इस साल भी गीता जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर तीन दिन तक विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के लिए अपने विभागों के नाम 27 अक्तूबर तक अधिकारी भिजवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 28 अक्तूबर को हवन यज्ञ के साथ आरंभ होगा तथा 29 अक्तूबर को गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में धार्मिक संगठनों के अलावा प्रबुद्ध नागरिक गीता पर अपना प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों की निबंध लेखन, चित्रकला व ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का विद्यार्थियों द्वारा उच्चारण किया जाएगा। इसी प्रकार 30 नवंबर को श्लोक उच्चारण उपरांत नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा और तीन दिन तक सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम अरविंद मल्हाण, एसडीएम महम निर्मल नागर, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया, नगराधीश महेंद्रपाल, जिला राजस्व अधिकारी ब्रहमप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल, जिला खेल अधिकारी निर्मला, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अरविंद मलिक, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, डीटीपी केके वार्ष्णेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जीओ गीता के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सैनिक, र्क्लक, स्टोरकीपर का परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक ने सैनिक क्लर्क, स्टोर कीपर की 29 अक्तूबर 2017 को हिसार मिलिट्री कैंट में आयोजित की गई सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम 222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ वैबसाईट पर भी देख सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आरएस चौधरी ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवारों को 25 नवंबर को प्रात: 9 बजे भर्ती कार्यालय रोहतक में उपस्थित होना होगा। सफल अभ्यर्थी अपना दसवीं और 12वीं क्लास का मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावा हरियाणा निवास तथा जाति प्रमाण पत्र सहित तीन छाया प्रति साथ लेकर आएं।
विज्ञापन



सेमिनार व कवि सम्मेलन 25 को
रोहतक। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से 25 नवंबर को सायं 4:30 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं एवं आन लाईन पोर्टल पर सेमिनार तथा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला श्रम कल्याण अधिकारी विकास हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड कें चेयरमैन रमेश बल्हारा मुख्य अतिथि होेंगे, जबकि अध्यक्षता एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन करेंगे। इसमें निखार ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक राजेंद्र बंसल को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कवि सम्मेलन में गजेंद्र सोलंकी, डॉ. प्रवीन शुक्ल, मुमताज नसीम, पद्मिनी शर्मा, विनीत पांडे, डॉ. जगबीर राठी व डॉ. जोगेंद्र मोर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें