फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट शुरू, साढ़े तीन हजार फाइलें आएंगी भिवानी से
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भिवानी की जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में चल रहे चरखी दादरी जिले के साढ़े तीन हजार मामलों की सुनवाई पर अब संबंधित पक्षों को भिवानी नहीं जाना पड़ेगा। इन मामलों की सुनवाई अब चरखी दादरी में ही होगी। जल्द ही भिवानी से इन केसों की फाइलें दादरी ट्रांसफर कर दी जाएंगी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं बिल्डिंग कमेटी हरियाणा के चेयरमैन सूर्यकांत ने शनिवार को चरखी दादरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब एवं मजदूर वर्ग को सस्ता एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया सरल की जा रही है। जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सस्ता न्याय मिलना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का जायजा भी लिया। दादरी में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय शुरू होने से अधिवक्ताओं की भी परेशानियां कम होंगी। जिला बार एसोसिएशन ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में मांग भी उठाई थी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय आम आदमी की पहुंच में होना चाहिए। इसके लिए लोगों में व्याप्त न्यायिक व्यवस्था के प्रति भय को निकालना जरूरी है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को त्वरित न्याय दिलाने मेें अपना योगदान दें। उन्होंने कहा न्यायिक व्यवस्था में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी गरीब एवं लोगों को न्याय दिलाने में अपने अनुभव का सहयोग देने अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करें। उन्होंने कहा उनका प्रयास है कि न्यायिक व्यवस्था में अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए प्रदेश में 104 नए न्यायिक परिसर का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ 54 आवासीय परिसर भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी के जिला बनने के बाद यहां पर जिला स्तरीय कोर्ट की स्थापना करना जरूरी था और यह स्थानीय अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण मांग थी। इस कोर्ट की स्थापना के बाद अधिवक्ताओं के साथ-साथ जिलेवासियों को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इस कोर्ट संबंधित केसों की सुनवाई अब यहीं पर होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी व दादरी जिला के प्रशासनिक जज एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रामेश्वर सिंह मलिक ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक परिसर को महज ईंट व पानी से निर्मित इमारत न समझें बल्कि इसे न्याय का मंदिर समझें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को लोगों को न्याय दिलाने में सहयोगपूर्ण व्यवहार जरूरी है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसान अच्छी फसल के लिए उचित मात्रा में खाद व पानी देता है। उसी प्रकार से अधिवक्ताओं को जरूरतमंद लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने में अपना सहयोग देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर न्याय दिलाने के लिए न्यायिक व्यवस्था एवं अधिवक्ताओं को परस्पर सही सामंजस्य जरूरी है। इस मौके पर स्थायी लोक अदालत के जज डीएच श्योराण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील यादव, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन अंकिता शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन जतिन गुजराल, देवेंद्र सिंह व हर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल, एसडीएम ओमप्रकाश, डीएसपी सुरेश हुड्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, दादरी बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट देवेंद्र चाहर, खजांची एडवोकेट सचिन, बार के पूर्व प्रधान प्रवीण व आनंद विजयरणिया, भिवानी बार के पूर्व प्रधान देवेंद्र सोढ़ी, एडवोकेट संदीप श्योराण, बलजीत सिंह, जसविंद्र फौगाट, मदन मोहन, अमित विजयरणिया सहित अनेक अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित थे।
तोशाम और दादरी में नए भवनों का निर्माण कराने की रखी मांग
भिवानी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस नांरग ने हरियाणा बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन व न्यायाधीश सूर्यकांत से चरखी दादरी व तोशाम में न्यायिक परिसर के नए भवनों का निर्माण करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अब दादरी जिला से संबंधित केसों की सुनवाई के लिए अधिवक्ताओं को इससे पहले भिवानी जाना पड़ता था, लेकिन अब इन केसों की सुनवाई यहां पर नवनियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके यादव और अरविंद नसीर की अदालत में होगी।
एडीसी ने दिया जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन
कार्यक्रम में शामिल हुए रामेश्वर मलिक, रामेंद्र जैन, अरविंद सिंह सांगवान व रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नवदीप विर्क का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दयानंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला प्रशासन की तरफ से अतिथियों का धन्यवाद करते हुए न्यायिक व्यवस्था में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाक्स
बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के जजों का किया सम्मान
चरखी दादरी। चरखी दादरी में जिला कोर्ट के शुभारंभ पर दादरी बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को भी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चारों जजों सूर्यकांत, रामेश्वर मलिक, रोमेंद्रा जैन, व अरविंद्र को बार की तरफ से सम्मानित किया गया। उन्हें जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामलाल, एडवोकेट दरियाव सिंह व बार प्रधान एडवोकेट दयानंद ने स्मृति चिह्न भेंट किए। ये जानकारी एडवोकेट वेदपाल सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ वकील कपूर सिंह, पूर्व बार प्रधान प्रवीन श्योराण, वेदपाल सांगवान, बलवान श्योराण, वेदप्रकाश श्योराण, विरेंद्र सिंह, सीतानंद, नौबत सिंह, एके रामकुमार, भीम सिंह, गोवर्धन, जगतनारायण, आनंद सिंह, करतार सिंह, ओमप्रकाश पंवार, ओमप्रकाश सांगवान, सूबे सिंह, सीताराम मरहटा, राजेंद्र लाकड़ा, भागलराम श्योराण, रणबीर ढांडा, सुरेंद्र जटराणा, कृष्ण गोयल, सतेंद्र धनखड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें