फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक रेवाड़ी में मिलेगी 24 घंटे बिजली : सीएमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब बिजली निगम में भी ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे। कर्मचारियों को अपनी मर्जी की जगह पर पोस्टिंग मिलेगी। यह जानकारी बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने दी। वे वीरवार को दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के रेवाड़ी सर्किल की ओर से केएलपी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान बिजली चोरी पकड़ने और अन्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। नौ सब डिवीजन के 270 अधिकारी-कर्मचारियों को 15 लाख 85 हजार रुपये देकर ईनाम के रूप में दिए गए। सीएमडी कपूर ने कहा कि रेवाड़ी सर्किल में सात माह में करीब 13 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। निगम का उद्देश्य शहर में लाइनलॉस 15 फीसदी एवं गांवों में 20 फीसदी तक करना है। अंबाला की तर्ज पर रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, मेवात में भी मार्च तक 24 घंटे बिजली देने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सितंबर से मार्च तक बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर ठीक करने का काम किया जाएगा। वहीं दिल्ली डिविजन के चीफ इंजीनियर संजीव चोपड़ा, निदेशक ऑपरेशन एसके बंसल ने भी कर्मचारियेां को संबोधित किया। अधीक्षक अभियंता राजकुमार जाजौरिया ने बताया कि जिले में लाइनलॉस में आठ फीसदी तक की कमी आई है।
विज्ञापन

बिजली विकास का आधार
सीएमडी ने कहा कि बिजली विकास का आधार है। हरियाणा जैसे राज्य में गांवों को केवल 12 घंटे बिजली मिलना विकास में बाधक है। गांवों के लोग शहरों में पलायन नहीं करें, इसके लिए शहरों की तर्ज पर सुविधा दी जा रही है। बिजली निगम अभी तक दो हजार करोड़ से भी अधिक घाटे में चल रहा था, लेकिन अब लाभ की स्थिति में आ गया है। यह उपलब्धि निगम कर्मचारियों की बदौलत मिली है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ईमानदार उपभोक्ता को महंगी बिजली नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें