फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट सभा की चौधर के लिए सात दावेदारों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट सभा की चौधर के लिए सात दावेदारों ने ठोकी ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट सभा के चुनाव को लेकर इस बार कांटे की टक्कर होगी। सभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सात दावेदारों ने प्रधान पद के लिए ताल ठोक दी। हालांकि सभा के पुराने पदाधिकारी चुनाव को सर्वसम्मति से कराना चाहते थे। पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव में दो पूर्व प्रधान समेत 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
जाट भवन में चुनाव अधिकारी बीएस हुड्डा की देखरेख में मंगलवार सुबह नौ बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। तीन बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए 28 दावेदारों ने नामांकन किया। इसमें प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सात-सात, महासचिव के लिए छह, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चार-चार दावेदार सामने आए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा। चार बजे तक चुनाव के बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पांच पदों के लिए 28 दावेदार सामने आए हैं। सभा के गठन के बाद से ही सर्वसम्मति से चुनाव कराए जा रहे थे। पिछली योजना में सहमति नहीं बनने के बाद चुनाव कराया गया था, लेकिन उस समय भी मात्र दो-तीन दावेदार ही मैदान में थे। इस बार भी सर्वसम्मति से चुनाव की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब इतने अधिक दावेदारों के बीच चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि अभी जोड़तोड़ का खेल चल रहा है और नाम वापसी के दिन तक भी चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन


यह दावेदार आए मैदान में
प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान मेेजर चंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दिवान सिंह, नांदल खाप के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, सुरेंद्र सिंह, कलम सिंह नेहरा, राजकुमार हुड्डा और विजेंद्र सिंह ने नामांकन किया है। उपप्रधान पद पर सेवा सिंह हुड्डा, जयवीर सिंह ढुल, कलम सिंह नेहरा, दिलबाग सिंह, सतबीर सिंह, मेधव्रत शास्त्री और जोगेंद्र सिंह मैदान में आए हैं। इसी तरह महसचिव के लिए सेवा सिंह हुड्डा, जयवीर सिंह ढुल, जगबीर सिंह, देवेंद्र मलिक, जगबीर सिंह और सुभाष सांगवान ने नामांकन किया है। सहसचिव के लिए राजेंद्र मलिक, रमेश कुमार, दिलावर सिंह, रामपाल सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए राजसिंह लोहचब, राजवीर सिंह, नफेसिंह और हरि सिंह मलिक मैदान में आए हैं।

इन्होंने भरे दो-दो फार्म
नामांकन में प्रधान पद के दावेदार कलम सिंह नेहरा ने उप प्रधान पद के लिए भी फार्म भरा है। इसी तरह जयवीर सिंह ढुल ने उपप्रधान के साथ-साथ महासचिव पद के लिए भी नामांकन किया है। हालांकि नामांकन से पहले यह एक फार्म वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


105 कॉलेजियम चुनेंगे गवर्निंग बॉडी
पांच पदाधिकारियों की गवर्निंग बॉडी के लिए 105 कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे। कॉलेजियम सदस्यों की चुनावी प्रक्रिया पर नजर डालें तो सभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 96 कॉलेजियम निर्विरोध चुन लिए गए थे। मात्र नौ वार्डों के लिए ही चुनाव कराया गया था। जाट सभा के कुल 1169 आजीवन सदस्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें