कामरेड शिवदास घोष की बरसी मनाई
रोहतक। छोटूराम सभागार में शनिवार को एसयूसीआई कम्युनिस्ट के संस्थापक कामरेड शिवदास घोष की बरसी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस दौरान केंद्रीय कमेटी के सदस्य शंकर साहा ने कहा कि शिवदास घोष के वैज्ञानिक चिंतन के बल पर खुद को सक्षम बनाना होगा। पूंजीवादी शासन और व्यवस्था ने इंसान को मानवीय मूल्य बोध के क्षेत्र में खोखला बना रहा है। कांग्रेस से लेकर भाजपा तक सभी सरकारों के निशाने पर जनतांत्रिक सोच और प्रगतिशील ताकतों को समाप्त करना रहा है। अध्यक्षता राज्य सचिव सत्यवान और संचालन सचिव अनूप सिंह ने किया।