कॉलेज में एक्सटेंशन पॉलिसी बदली
रोहतक। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में एक्सटेंशन शिक्षकाें से संबंधित पॉलिसी बदल गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। पहले कॉलेज में एक्सटेंशन टीचर को 250 रुपये प्रति पीरियड के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। अब सरकार ने 25000 रुपये फिक्स कर दिया है। नई नीति के तहत साइंस के टीचर सप्ताह में 30 पीरियड और दूसरे विषयों में 27 पीरियड लेने होंगे।
नेकीराम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने इस संबंध में जानकारी दी। दरअसल कॉलेज में स्टाफ की कमी के कारण एक्सटेंशन टीचर रखे जाते हैं। पिछले काफी समय से इस संबंध में नीति बनाने की बात कही जा रही थी।