फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली के छिलके से बन रही थी खल, केमिकल से तैयार हो रहा था दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अगर आप अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो जरा सावधान हो जाइए, शहर में ऐसा दूध भी सप्लाई हो रहा है जो केमिकल की सहायता से एक लीटर से पांच लीटर बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस बात की गारंटी भी नहीं है कि जो पशुओं का निकाला हुआ दूूध भी शक्तिवर्धक हो। क्योंकि दूधारू पशुओं को खिलाई जा रही खल भी मिलावटी है। इसमें मूंगफली के छिलके मिलाए जा रहे हैं। इस तरह की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है और मौके से सैंपल भरवाएं हैं।
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की छापामार कार्रवाई तीसरे दिन वीरवार को जारी रही। टीम ने वीरवार को चंदन नगर की एक खल की फैक्ट्री, गंगवा की एक दूध डेयरी और तेलियान पुल के एक शराब ठेके पर छापा मारा। चंदन नगर में मूंगफली के छिलके मिलाकर खल बनाई जा रही थी। वहां भारी मात्रा में खल मिली। फैक्ट्री के बाहर ऑयल मिल का बोर्ड टंगा था। डेयरी में 6000 लीटर दूध और 125 किलो घी मिला। टीम ने दोनों जगहों से सैंपल लिये हैं।
विज्ञापन

चंदन नगर में चल रही थी खल की फैक्टरी
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने चंदन नगर की एक फैक्ट्री में छापा मारा। वहां एक ट्राली से मजदूर मूंगफली के छिलके उतार रहे थे। टीम को वहां गड़बड़ी लगी। टीम ने अंदर छापा मारा तो पाया कि वहां मूंगफली के छिलकों से खल बनाई जा रही थी। टीम की सूचना पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर धूपसिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वहां तैयार 250 बोरी खल, 150 कट्टे और 150 बोरी खुली खल मिली। इसके अलावा मूंगफली के छिलकों की 1000 बोरी और पिसे छिलकों की 700 बोरी मिली। टीम की यह कार्रवाई सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चली।

गंगवा में दूध डेयरी पर छापा
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने सुबह साढे़ आठ बजे से 11 बजे तक गंगवा की एक दूध डेयरी में छापेमारी की। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को वहां करीब 6000 लीटर दूध और 125 किलो घी मिला। टीम को जांच में पता चला कि वहां दूध को गर्म कर करीम निकाली जाती है और फिर दूध को बाहर भेजा जाता है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दूध डेयरी में एक बड़ी लैब बनी है। इस लैब में केमिकल्स रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ऐसा केमिकल्स हैं जो एक लीटर दूध में मिलाने से पांच लीटर दूध बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं ये पहले से अधिक गाढ़ा दिखाई देगा। टीम ने वहां से दूध और घी के सेंपल लिये हैं। जांच रिपोर्ट में दूध और घी की स्थिति स्पष्ट होगी।

तेलियान पुल के ठेके का काटा चालान
टीम ने वीरवार को सुबह सवा आठ बजे तेलियान पुल के एक शराब ठेके पर छापा मार दिया। ठेका खुला था। नियमानुसार ठेका नौ बजे से पहले नहीं खोला जा सकता। टीम ने आबकारी विभाग की टीम मौके पर बुला ली। आबकारी विभाग की टीम ने ठेके का चालान काट दिया और ठेका संचालक को भविष्य में नौ बजे से पहले ठेका न खोलने की हिदायत दी।
विज्ञापन


गंगवा की एक डेयरी से दूध व घी और बालसमंद रोड की एक फैक्ट्री से खल के सैंपल लिये हैं। सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में आए रिजल्ट के अनुसार अगली कार्रवाई होगी।
-जगदेव सिंह, इंस्पेक्टर सीएम फ्लाइंग, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें