फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पंडित की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पंडित की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

भिवानी। हवन करने जा रहे पंडित की धिराणा मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पंडित की बाइक को जेसीबी ने टक्कर मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे बापोड़ा वासी 22 वर्षीय पंडित दीपक बाइक से राजस्थान में कही हवन करने जा रहा था। जब वह धिराणा गांव के पास पहुंचा तो एक जेसीबी मशीन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरूआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, बाद में बाइक से मृतक की पहचान बापोड़ा वासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसका भाई दीपक पंड़िताई का काम करता था। वह एक जगह हवन करने जा रहा था। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपक बाइक से जा रहा था और जेसीबी मशीन से हादसा हुआ है। जेसीबी मशीन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें