फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने लिया यू टर्न, हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने लिया यू टर्न, हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में बुधवार को मौसम के दो मिजाज देखने को मिले। सुबह जहां गर्म हवाएं चली तथा धूप निकली। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए तथा शाम को झमाझम बारिश हुई जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। क्षेत्र 17 एमएम हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया।
बुधवार सुबह से ही लोगों का हाल बेहाल रहा। जिसके कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सुबह चली तेज गर्म हवाएं एकदम से ठंडी हवाओं में तब्दील हो गई। किसानों ने इस बारिश का दिल खोलकर स्वागत किया है। किसान रामनारायण, जयभगवान, रमेश कुमार, सोमदत्त आदि ने बताया कि इस बारिश के बाद बाजरे की अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में हुई 5 एमएम बारिश
महेंद्रगढ़। बुधवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद अचानक तेज आंधी आई। आंधी के कारण कई जगह पेड़ टूटे गए। कुछ समय बाद ही आकाश में बादल छा गए तेज बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह कीचड़ हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भूमि परीक्षण अधिकारी ने विजय चौपड़ा ने बताया कि बुधवार को 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें