फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट किसी और को बेचा, रजिस्ट्री किसी और के नाम कर 45 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट किसी और को बेचा, रजिस्ट्री किसी और के नाम कर 45 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक व्यक्ति ने प्लाट बेचने में धोखाधड़ी करके दवाई विक्रेता से 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने दवाई विक्रेता को प्लाट बेचकर उसकी रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दी। बाद में विक्रेता के रुपये देने से भी इनकार कर दिया। इस संबंध में बेचने वाले आरोपी और खरीदने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रुड़की निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह दवाइयों का व्यापार करते हैं। मई 2015 में अनिल की मुलाकात कच्चा चमारिया रोड स्थित राजीव विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र से हुई थी। जितेंद्र ने बताया था कि उसका हिसार रोड पर तीन कनाल का प्लाट है। वह प्लाट बेचना है। इस पर अनिल ने प्लाट को खरीदने की बात कही थी। अनिल ने बताया कि प्लाट का सौदा 50 लाख रुपये में हुआ था। उसने जितेंद्र को 40 लाख रुपये कैश और पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से दिये थे। अनिल का कहना है कि आरोपी ने एक साल बाद रजिस्ट्री कराने का वादा किया था। जब पूरा एक साल हो गया तो अनिल ने उससे रजिस्ट्री की बात कही। लेकिन वह टालमटोल करता रहा। कई महीनों तक ऐसा ही हुआ। बाद में अनिल को पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को प्लाट बेच दिया है। इस पर अनिल ने तहसील में जाकर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने खेड़ीसाध के किसी व्यक्ति को प्लाट बेच दिया है। व्यक्ति ने अपने परिवार की महिला के नाम रजिस्ट्री करवा ली है। अनिल ने जितेंद्र की शिकायत पुलिस को दी। बाद में आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें