फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 900 क्विंटल गेहूं की आवक, 15 प्रतिशत नमी के कारण नहीं हुई सरकारी खरीद

Sat, 04 Apr 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक की नई अनाज मंडी में नमी के बाद गेहूं को शेड के नीचे सुखाता मजदूर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अनाज मंडियों में सरसों के बाद गेहूं की आवक शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गेहूं की 900 क्विंटल व सरसों की 250 क्विंटल आवक हुई। गेहूं की फसल लाने वाले 18 किसान व सरसों के लिए 28 किसानों को गेट पास जारी किए गए। सरसों का बाजार भाव एमएसपी से 50 से 300 रुपये प्रति क्विंटल अधिक होने के चलते सरकारी खरीद नहीं हुई है। गेहूं में 15 प्रतिशत की नमी पाई गई। इसके चलते खरीद नहीं हो पाई। 12 प्रतिशत तक की नमी का ही गेहूं खरीदा जा सकता है।

मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। शुक्रवार को 18 गेट पास बने। शाम तक मंडी में 900 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मौसम ने भी बारिश के जरिए किसानों की नमी संबंधी परेशानी कुछ समय के लिए और बढ़ा दी है। मौसम साफ होने पर ही किसान अपनी फसल सुखा पाएंगे। फिलहाल, मंडी के शेड तले गेहूं की ढेरियां लगी हैं। यहां फसल बारिश से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सरसों की फसल की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। इसकी वजह बाजार में फसल का एमएसपी से अधिक मूल्य मिलना है। इसके चलते मंडी में सरसों की नहीं आ रही है। शुक्रवार को सरसों लेकर पहुंचे किसानों के 28 गेट पास बने। शाम तक 250 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 125 क्विंटल की निजी खरीद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें