फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लक्ष्मीनगर में फर्जी कॉल सेंटर से महिला समेत 9 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर थाना पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली के लक्ष्मी नगर में चल रही ठगी के फर्जी कॉलसेंटर का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 10 युवक- युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस को 17 स्मार्ट फोन, 5 की पैड फोन, 5 लैपटॉप, 82 फर्जी नाम से सिम कार्ड, 3 पीओएस मशीन, 20 आधार कार्ड, 2 आई फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी के कॉल सेंटर से लोगों को क्रेडिट कार्ड नया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगते थे। रोहतक पुलिस एक केस के सिलसिले में ठग तक पहुंची तो पूरा कॉलसेंटर ही पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जबकि महिला समेत 7 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि रोहतक के न्यू विजयनगर निवासी साहिल से साइबर ठगों ने 17 जनवरी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए कॉल की थी। इसके बाद आरोपियों ने एक एपीके फाइल भेजी और उसमें जानकारी भरवाई तो ओटीपी आया।पीड़ित ने ओटीपी शेयर भी नहीं किया, लेकिन फिर भी 1.40 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जांच की गई तो एक युवक का पता चला, जिसके नाम से खरीदारी की गई थी। गाजियाबाद के खोड़ा निवासी युवक को हिरासत में लिया गया तो उसने कई बड़े खुलासे किए। रोहतक के साइबर थानाप्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम लक्ष्मी नगर गई और वहां पर ठगी के फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा गया। जहां पर 19 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ की गई तो इसमें 10 युवक-युवती केवल कॉल करते थे, उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूछताछ में कई और बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, खोड़ा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के निवासियों के नाम पर ले रखे थे 82 सिमकार्ड
फर्जी कॉल सेंटर से कॉल करने के लिए साइबर ठगों ने मध्यप्रदेश के कई युवकों को अपने गिरोह के साथ जोड़ रखा था। आरोपियों से वह सिम कार्ड लेने का काम करते थे। उन्हीं के नाम से कॉल करते थे। जरुरत पड़ती थी तो उनके नाम से खोले गए खातों में भी रुपये का लेन-देन करते थे।

आवासीय योजना में आवेदनकर्ताओं के नाम पर मिले सिम
कॉलसेंटर में 82 सिम नंबर चलते पाए हैं। जिन लोगों के नाम पर सिम है इन सभी लोगों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिछले दिनों आवास योजना में आवेदन किया था। उसी दौरान गिरोह के मध्यप्रदेश निवासी सदस्यों ने लोगों से मशीन पर अंगूठा लगवाकर सिम कार्ड जारी करा लिए थे। चूंकि फार्म भरने के दौरान लोगों से सत्यापन के नाम पर यह अंगूठा लगवाया गया था और फिर सभी के नाम से सिम जारी कराई गई थी। इसमें मोबाइल कंपनियों के कर्मचारी भी मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें