फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 साल के युवक समेत 9 संक्रमितों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 31 साल के युवक सहित 9 कोरोना संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 357 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 306 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी 65 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, रिकवरी रेट 89.72 प्रतिशत है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23002 हो गई है। इसमें से 20639 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1925 पर पहुंच गई है। इसमें से 1860 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना से मृतकों की संख्या 438 हो गई है। जिले में 5.61 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 89.72 प्रतिशत चल रहा है। विभाग अभी तक जिले में 409880 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है।
विज्ञापन

इन मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
लिंग आयु स्थान व्यवसाय
महिला 52 अस्थल बोहर गृहिणी
पुरुष 54 लाखन माजरा बेरोजगार
पुरुष 47 सांपला कर्मचारी
महिला 60 एकता कॉलोनी गृहिणी
पुरुष 31 लाढ़ौत कर्मचारी
पुरुष 50 सलारा मोहल्ला बेरोजगार
महिला 49 विजय नगर गृहिणी
महिला 65 सांपला गृहिणी
पुरुष 44 शिवाजी कॉलोनी बेरोजगार
1,56,661 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 156661 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि सोमवार को 2884 को पहली व 154 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
पीजीआई में 443 बेड पर 324 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 443 बेड आरक्षित हैं और भर्ती 324 ही हैं। ऐसे में फिर सवाल उठ रहा है कि 119 रिक्त बेडों पर मरीजों को भर्ती क्यों नहीं हो रही, जबकि बाहर मारामारी है।
विज्ञापन

तीन साल की लड़की से लेकर 85 साल के बुजुर्ग को मिला संक्रमण
जिले में तीन साल की लड़की से लेकर 85 साल के बुजुर्ग को कोरोना का संक्रमण मिला है। इसमें शहरों के अलावा गांवों के भी मरीज शामिल हैं। सबसे अधिक मरीज सेक्टर एरिया व शहर के सघन एरिया में हैं। वहीं गांवों में मदीना, बलियाना, खेड़ी साध, बोहर, खरावड़, मदीना, जसिया, डोभ, असंध, बहुअकबरपुर, महम, गुढ़ान, समचाना, खरैंटी, मदीना, अजायब, लाखनमाजरा, सुंडाना, सांपला, कुलताना, खरक जाटान, काहनौर, भैणी, मोखरा, खरकड़ा, भैणी चंद्रपाल, ब्राह्मणवास, ईस्माइला आदि गांवों में कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें