फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचकूला कार्यक्रम में भेजीं 9 बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Aug 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक बस अड्डा पर रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नव नियुक्त ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारियों के लिए पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसें जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में 9 रोडवेज बसें भेजी गई हैं, जिससे बस अड्डे पर यात्रियों को कई रूट पर बसें न मिलने समस्या आई।
विज्ञापन

प्रदेश के 1721 खिलाड़ियों के लिए भी रोडवेज बसें लगाई गई हैं जिससे यात्रियों की समस्या बढ़ गई। बस अड्डे पर तीन से अधिक रूट पर बस यात्री प्रभावित हुए। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
कलानौर के यात्री सुमित ने बताया कि बसों की कमी के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। बस समय पर नहीं मिल रही है। इस दौरान कलानौर, जींद व सोनीपत रोड के लोकल मार्गों के यात्रियों को बसें देरी से मिलीं।
विज्ञापन

रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में नव नियुक्त ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक से 450 सदस्यों के लिए 9 बसें लगाई गईं। साथ ही, 5 से अधिक बस राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए लगाई गई हैं। हालांकि, समय अनुसार बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें