फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्विलांस के तहत जिले के 12 गांवों व अर्बन की चार पीएचसी में होगी 850 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक हुई जांच में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 3.7 प्रतिशत आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। यह आंकड़ा कितना सही है, इसकी पुष्टि अब आईजी एंटीबॉडी टेस्ट के माध्यम से होने वाले सीरो सर्विलांस में होगी। इसके तहत अब जिले के 12 गांवों व चार अर्बन पीएचसी में 850 सैंपलों की जांच होगी। इसके लिए 16 टीमें दो दिन में इस अभियान को पूरा करेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सीरो सर्विलांस के तहत ग्रामीण एरिया में मदीना, निदाना, निडाना, हसनगढ़, समचाना, मोरखेड़ी, गिरावड़, अजायब, भराण, खरक जाटान व नांदल गांव में जांच करवाएगा। शहरी एरिया में हरिनगर कॉलोनी, एकता कॉलोनी, सुखपुरा चौक, गौकर्ण पीएचसी के एरिया में यह जांच होगी। ग्रामीण एरिया में 530 व बाकी सैंपल शहरी एरिया में जांचे जाएंगे। हर टीम में एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, एएनएम होंगे और इनके नोडल अधिकारी डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी होंगे। डॉ. अरूण सभी सैंपलों की जांच करेंगे। एक बार में 90 सैंपल जांचे जाएंगे और आठ घंटे में इसकी रिपोर्ट आएगी।
संक्रमण का होगा तुलनात्मक अध्ययन
सीरो सर्वे से जिले में कोरोना के डाटा का अन्य जांचों को लेकर तुलनात्मक अध्ययन होगा। इससे पता लगाया जा सकेगा कि किस स्तर पर कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। क्योंकि अभी आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच ही हो रही है। जिले में अब तक 56769 सैंपल की जांच हो चुकी है, इसमें से 53715 निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जांच में इस मानक का रखेंगे ध्यान
- बीमार व्यक्ति का नहीं होगा सैंपल
- घर में छोटे मेल व बड़ी फीमेल का लेंगे सैंपल
- 18 से अधिक आयु वालों का ही लेंगे सैंपल
डाउनलोड हो चुका एप, मंजूरी मिलते ही आज से शुरू हो जाएगा काम
जांच में शामिल 16 टीमों के डॉक्टरों के मोबाइल में सर्वे मैन का एप डाउन लोड हो चुका है। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से अप्रूव होते ही वीरवार को सैंपल लेने का कार्य शुरू हो जाएगा। सैंपल रेंडम जांच में लिया जाएगा।
सीरो सर्विलांस की हमारी सारी तैयारी पूरी हैं। 16 टीमों के साथ एक नोडल अधिकारी को इसमें नियुक्त किया है। दो दिन में सभी सैंपल ले लिए जाएंगे। वीरवार को पीजीआईएमईआर से अप्रूवल मिलने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर तय हो जाएगा कि जिले में संक्रमण का कितना स्तर है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें