जिले में कोरोना मरीजों की संख्या के साथ मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांधी कैंप निवासी एशियन पेंट के 21 साल के कर्मचारी के अलावा प्रेम नगर की 65 साल की बुजुर्ग महिला ने पीजीआईएमएस में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी 5200 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट में मंगलवार को 83 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिले में 1102 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 27 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 1075 होम आइसोलेट हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 54 पहुंच गया है। इसके साथ ही 4044 कोरोना संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। विभाग की एंटीजन व आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4.7 प्रतिशत के हिसाब से लोग संक्रमित मिल रहे हैं और रिकवरी रेट 77.8 प्रतिशत हो गया है।
ये मिले संक्रमित
गांधी कैंप में एशियन पेंट कर्मचारी, प्रेम नगर की बुजुर्ग, पाड़ा मोहल्ला का बिजनेसमैन, जनसेवा संस्थान में एक, चिन्योट कॉलोनी का दुकानदार, जवाहर नगर में एक।
हेल्थ : पीजीआईएमएस कैंपस, आर्य नगर, आर्य नगर में जसौर खेडी की एएनएम, माडौदी का चालक।
विद्यार्थी-शिक्षक : मदीना, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, कबुलपुर, श्रीनगर कॉलोनी, सैनीपुरा में दो, सुखुपरा चौक, सैनी कॉलेज, सैनी गर्ल्ज स्कूल, संत नगर में दो, डीएजी स्कूल में तीन, शिवाजी कॉलोनी, किला मोहल्ला, किशनपुरा।
कर्मचारी : रेलवे रोड, जनता कॉलोनी में दो, दुर्गा कॉलोनी, खरावड़, बोहर, बांस, चमनपुरा, आर्य नगर, विशाल नगर, हनुमान कॉलोनी, डेयरी वाली गली, गोहाना अड्डा, ग्रीन रोड पर दो, खिडवाली, प्रीत विहार में दो, इस्माइला, खेडी सांपला, जगदीश कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, गांधी कैंप में दो, गौकर्ण, भाली रेवाड़ी, सेक्टर छह, सुभाष नगर, सेक्टर पांच में रेडक्रॉस सोसायटी का व्यक्ति, विश्वकर्मा नगर, मंडी, गांधी नगर, सेक्टर तीन, कृष्णा कॉलोनी, तेज कॉलोनी।
गृहिणी : महावीर कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, कृष्णा कॉलोनी, खेड़ी, सेक्टर तीन, जवाहर नगर, सेक्टर एक, न्यू अनाज मंडी में दो, तेज परसराम, विजय नगर, डीएलएफ, चिन्योट।
पार्लर संचालिका : खरावड़।
बिजनेसमैन : सेक्टर एक, सनसिटी।
बैंक : कन्हेली।