फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8.3 मिमी बारिश ने उमस से दिलाई राहत, अधिकतम तापमान 31.6 पहुंचा

Wed, 05 Aug 2026 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। सुबह करीब 9 बजे से 11 बजे तक बारिश होती रही। हालांकि, बाद में उमस बढ़ने से फिर गर्मी महसूस होने लगी।
जिले में औसतन 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो हफ्ते में सबसे कम है। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पहले 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस था जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 37 रहा जिसे अच्छी श्रेणी में माना जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक में 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पिछले सात दिनों में तापमान में बदलाव देखा गया है। 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री था। 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें