गांव किलोई के युवक से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक युवती ने दो बार में 82 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सदर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
किलोई दोपाना निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने बताया कि एक्सिस बैंक से बोल रही हूं, और मेरा नाम श्रुति है। वह क्रेडिट कार्ड हेड है। आपको क्रेडिट कार्ड भेजा गया है। पूछने पर उसने क्रेडिट कार्ड से संबंधित पूरी डिटेल बता दी। उसे विश्वास हो गया कि महिला बैंक से ही बोल रही है। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की एवज में ओटीपी मांगा। इसके बाद उसके खाते से 45 हजार 531 रुपये कट गए। दूसरा ओटीपी लिया तो 36 हजार 424 रुपये कट गए। इस तरह कुल 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। ब्यूरो