फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू पहुंची नैक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की ए ग्रेड को बरकार रखने व ए प्लस ग्रेड हासिल करने की परीक्षा मंगलवार सुबह शुरू हुई। यह परीक्षा सात मार्च तक चलेगी। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम परीक्षा ले रही है। टीम के छह सदस्यों को विवि के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए अपने विभागों की उपलब्धियां व मौजूदा स्थिति दर्शाई। इससे पूर्व विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से मुलाकात की। शाम को सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने अतिथियों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विवि का आंकलन करने पहुंची नैक टीम में छह सदस्य हैं। इसका नेतृत्व तमिल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीपी संजय कर रहे हैं। टीम में प्रो. शोरोसीमोहन दान, प्रो. शिवापुल्लया पुवद्धी, प्रो. मायाश्री, प्रो. दक्षा प्रताप सिंह चौहान व प्रो. जोकाइंथलुगी शामिल हैं। यह टीम यूजीसी के मापदंडों के आधार पर विवि की ग्रेडिंग के लिए अंक देगी। यह गोपनीय रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। इससे पूर्व टीम के अलावा इसे न तो कोई खोल सकता है और न ही देख सकता है।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने नैक पीयर टीम के समक्ष विश्वविद्यालय का प्रोफाइल प्रस्तुत करते हुए प्रगति यात्रा का ब्यौरा दिया। विवि की उपलब्धियों से टीम को अवगत कराया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एके राजन ने विश्वविद्यालय के नैक संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। एमडीयू रजिस्ट्रार व विश्वविद्यालय के इंटर्नल क्वालिटी एस्युरेंस सैल निदेशक प्रो. गुलशन तनेजा ने विश्वविद्यालय की गुणवत्ता संबंधित पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आज होगा विभागों का दौरा
नैक पीयर टीम बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक विभागों का दौरा करेगी। इस दौरान विभाग में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं को परखा जाएगा। इसके अलावा विवेकानंद पुस्तकालय, विश्वविद्यालय प्रशासनिक ब्लॉक, परीक्षा सदन व अन्य स्थानों का भी दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें