फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 गांवों में रोहतक डिपो की बसों का रात्रि ठहराव बंद, आज से 25 बसें और होंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ड्राइवर-कंडक्टरों का ओवरटाइम बंद होने से गहराई रोडवेज बसों के संचालन की समस्या से निपटने को अधिकारियों द्वारा बनाई रणनीति ने ग्रामीणों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। रविवार तक 15 गांवों में रोहतक डिपो की बसों का रात्रि ठहराव बंद कर दिया गया है। सोमवार से 25 और गांवों में रात्रि ठहराव बंद हो जाएगा। इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का शहर में आना दूभर हो जाएगा। वहीं, सुबह गांवों की तरफ जाने वाली बसों में भी पर्याप्त सवारियां नहीं मिलेंगी। अधिकारियों का कहना है कि जितने अनावश्यक रात्रि ठहराव हैं, उनको ही बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहतक रोडवेज डिपो की नियमित रूप से करीब 182 बसों का संचालन होता है। इनमें से करीब 40 बसों का ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव कराया जाता था। ग्रामीण इलाकों से पांच-छह बसें चलना शुरू हो जाती थीं, जिसके माध्यम से न सिर्फ छात्र-छात्राएं, बल्कि ग्रामीण भी पीजीआई अथवा खरीदारी करने शहर में आते थे। अब प्रदेश सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टरों का ओवरटाइम खत्म कर दिया है। तय किया गया है कि ड्राइवर-कंडक्टर सप्ताह में सिर्फ आठ घंटे काम करेंगे। लंबी दूरी की बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों को 48 घंटे की ड्यूटी के बाद अवकाश पर भेज दिया जाएगा। कम दूरी की बसों के चालकों से नियमित रूप से आठ घंटे की ड्यूटी करवाई जाएगी। इससे रोहतक डिपो में चालक-कंडक्टरों की संख्या बसों के रोटेशन के हिसाब से कम हो गई है। जिसकी वजह से कम दूरी की बसों के ड्राइवर-कंडक्टर आठ घंटे की ड्यूटी करके बसों को खड़ा कर रहे हैं, वहीं लंबी दूरी की बसों के ड्राइवर-कंडक्टर 48 घंटे पूरे होने के बाद अवकाश पर जा रहे हैं। रविवार तक 15 गांवों में रोहतक डिपो की बसों का रात्रि ठहराव बंद कर दिया गया है। सोमवार को करीब 25 और ग्रामीण इलाकों में बसों का ठहराव बंद किया जा सकता है।
इन ग्रामीण क्षेत्रों में बंद किया बसों का रात्रि ठहराव
गोहाना, जुलाना, भावड़ा, किलोई, कलानौर, दादरी, अटायल, कोसली, झज्जर, करवाड़ा, सामणा, मोखरा, फरमाणा, कथूरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में आज से रात्रि ठहराव हो सकता है बंद
पाकस्मा, दतौड़, जुलाना, महम, सांपला, निडाना, चिड़ी, कथूरा, भैंसवाल, रिठाल, खरैंटी, मोखरा, बखेता, रिढाणा, सांघी, कटवाड़ा, खिड़वाली, भावड़, फरमाणा खास, फरमाणा, जसौर खेड़ी, गिरावड़ आदि गांव हैं, जहां सोमवार से बसों रात्रि ठहराव बंद हो सकता है।
-वर्जन
कुछ ग्रामीण इलाकों में रोहतक डिपो की बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया है। हर रोज बसों के संचालन का रोस्टर बनाया जा रहा है। सोमवार को भी कुछ अनावश्यक ग्रामीण इलाकों में बसों का रात्रि ठहराव बंद किया जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में रात्रि ठहराव बंद होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फिर भी आने वाले समय में देखा जाएगा कि क्या परेशानियां आ रही हैं। जो परेशानियां आएंगी, उनका भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

-नवीन कुमार, ट्रैफिक मैनेजर, रोहतक डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें