फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला............

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

करण दलाल पहले ही मरे हुए, गोली की जरूरत नहीं : अभय चौटाला
-विधानसभा में हुए हंगामे के पीछे भूपेंद्र हुड्डा का हाथ
-दलाल कर रहे थे व्यक्तिगत टिप्पणी, बोले तेरे पिता को भी देखा, तेरे दादा को भी देखा, तब आया गुस्सा
-25 सितंबर की गोहाना रैली की मायावती होंगी मुख्य अतिथि, केंद्र में बनेगी थर्ड फ्रंट की सरकार
-विधानसभा प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण, गोली मारने का बयान निंदनीय : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल तो पहले ही मरे हुए हैं, मरे हुए को गोली मारने की जरूरत नहीं होगी। जनता अपनी वोट की चोट से उनकी राजनीतिक मौत भी कर देगी। वे वीरवार को जिला पार्टी कार्यालय में इनेलो-बसपा गठबंधन की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विधानसभा प्रकरण का ब्योरा देते हुए चौटाला ने कहा कि पूरे हंगामे के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दिमाग रहा है। क्योंकि हुड्डा नहीं चाहते थे कि विधानसभा में रॉबर्ट वाड्रा व उनके खिलाफ दर्ज मामले को उठाया जाए। इसके लिए करण दलाल के माध्यम से हंगामा कराया गया। गोली मारने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय ने कहा कि कांग्रेस विधायक कह रहे थे कि मैंने तुम्हारे पिता व तुम्हारे दादा को भी इसी सदन में देखा है। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया। उस समय मेरे हाथ में जो आया, वहीं दिखाऊंगा ना। इससे पहले काफी देर तक कांग्रेस विधायक को नजर अंदाज किया, लेकिन वे अपनी सारी सीमाएं लांघ गए। अब जनता वोट की चोट से करण दलाल को राजनीतिक मौत सुला देगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को गोहाना में सम्मान दिवस समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्य वक्ता होंगी। साथ ही देश में थर्ड फ्रंट की सरकार बनेगी। इनेलो बसपा के गठबंधन से कांग्रेस व भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है और इसी गठबंधन को लेकर करण सिंह दलाल ने ड्रामा रचने के लिए बहन मायावती को भी पत्र लिखा है, लेकिन बसपा सुप्रीमो ऐसे नेताओं की असलियत को जानती हैं। कांग्रेसी नेता पहले कहते थे कि इनेलो-बसपा का गठबंधन नहीं चलेगा। अब कह रहे हैं कि केंद्र में बसपा कांग्रेस के साथ है तो प्रदेश में भी कांग्रेस से ही गठजोड़ करेगी। इससे साफ है कि कांग्रेसी अब बसपा में वजन मानने लगे हैं।
-----------
कभी सांड तो कभी गऊ के जाये जैसी स्थिति
अभय ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि, कुछ लोगों की हालत कभी सांड तो बाद में गऊ के जाये जैसी हो गई है। जब पूछा जाता है कि ये कौन है तो दबंगई से कहा जाता है सांड है। जब डंडे पड़ने के बाद पूछा जाता है तो कहा जाता है गऊ का जाया है। इस मौके पर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है, खासकर व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर इनेलो युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान, जिला अध्यक्ष सतीश नांदल व शहरी अध्यक्ष राजेश सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विधानसभा में प्रकरण से धूमिल हुई नेताओं की छवि : बराला
: गोली मारने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, इससे आम लोगों के बीच नेताओं के प्रति पैदा होगी नफरत
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि विधानसभा प्रकरण से नेताओं की आम आदमी की नजर में छवि धूमिल हुई है। जिस तरह विधानसभा के अंदर बर्ताव हुआ, उससे साफ है कि बाहर आकर भी तनाव पैदा होना था। गोली मारने के कथित बयान पर बराला बोले, इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे आम आदमी नेताओं को नफरत भरी निगाह से देखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें