फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का पता ट्रेस होने के बाद भी परिजनों ने रखने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

आरओएच- 16
महामंडलेश्वर डा. स्वामी परमानंद महाराज, संस्थापक जन सेवा संस्थान और महिला आश्रम रोहतक।
---
महिलाओं को रखने से परिजन कर रहे इनकार
-जन सेवा संस्थान के आश्रम में रह रहीं 140 महिलाएं
-गुजरात, महाराष्ट्र के परिजन महिलाओं को अपने साथ रखने से कर रहे इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जन सेवा महिला आश्रम में रह रहीं महाराष्ट्र और गुजरात की महिलाओं के परिजनों ने उन्हें अपने पास रखने से इनकार कर दिया है। पुलिस भी महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने में मदद नहीं कर रही है। आश्रम के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजा है। साथ ही आश्रम को सरकार की देखरेख में चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जन सेवा महिला और वृद्ध आश्रम में करीब 140 महिलाएं और युवतियां रह रही हैं। आश्रम के संस्थापक डॉ. स्वामी परमानंद महाराज ने बताया कि आश्रम में हरियाणा के अलावा यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात की महिलाएं भी रही हैं। 100 की दिमागी हालत ठीक नहीं है जबकि 40 महिलाएं वृद्ध हैं। बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र और गुजरात की महिलाओं के घर के बारे में जानकारी हासिल की गई। आश्रम के पदाधिकारी महिलाओं को उनके घर पर लेकर पहुंचे। पर परिजनों ने महिलाओं को साथ रखने से ही इनकार कर दिया। कहा कि उनके पास खाने कमाने का कोई जरिया नहीं है, जिसके कारण वह उन्हें नहीं रख सकते। बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। मगर महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने में कोई सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें