फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव नगर, अंबेडकर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी की प्यास अमृत योजना के भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नगर, अंबेडकर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी की प्यास अमृत योजना के भरोसे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजीव नगर, अंबेडकर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी के लोगों की प्यास बुझने का एक मात्र रास्ता अब अमृत योजना ही रह गई है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने बुधवार को यह घोषणा की है कि इस समस्या का समाधान नई लाइन जोड़ने के बाद ही होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पानी की मांग को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में लोगों ने जमकर बवाल काटा था। इसके बाद अधिकारी ने जेई की जिम्मेदारी लगाई थी कि वह स्थिति को तय करें। इस पर पूर्व पार्षद नौरातामल भटनागर से अधिकारी ने सवाल उठाया था कि निगम के पास जब अमृत योजना का बजट था तो उन्होंने काम क्यों नहीं कराया। बुधवार को भी जेई के निरीक्षण के दौरान यही बात सामने आई कि बगैर नई लाइन बिछाए इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सकता। पूर्व निगम पार्षद नौरातामल भटनागर ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि नई लाइन से जोड़ने के लिए तकरीबन दो हजार मीटर लाइन चाहिए। जबकि इस समस्या को कुछ मीटर की लाइन जोड़ कर दूर किया जा सकता है। पूर्व पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें