फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव.........

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग : नवरात्रों में हो सकते हैं पांच निगमों के चुनाव
विज्ञापन

: रोहतक, हिसार, करनाल, पानीपत व यमुनानगर निगम के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी
: सोनीपत निगम की वार्डबंदी पूरी नहीं, लंबा इंतजार करने की स्थिति में नहीं सरकार
: नवंबर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व मेघालय और अप्रैल में केंद्र के चुनाव
: पांचों शहरों में भाजपा के विधायक, सीएम व सहकारिता मंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। प्रदेश के पांच नगर निगम रोहतक, हिसार, करनाल, पानीपत व यमुनानगर में दशहरे से पहले चुनाव हो सकते हैं, क्योंकि अब प्रदेश सरकार पांचों निगमों के चुनाव लंबे समय तक नहीं टाल सकती। क्योंकि नवंबर माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व मेघालय के विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि अप्रैल 2019 में केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में 9 से 20 अक्तूबर के बीच में नवरात्रों से दशहरे के बीच में पांचों निगमों के चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषणा हो सकती है। प्रदेश सरकार इसके लिए पूरा मन बना चुकी है, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी इसकी पुष्टि की है।
मनोहर लाल सरकार का कार्यकाल अक्तूबर 2019 में पूरा होगा। एक साल के इस कार्यकाल में सरकार को तीन चुनावी परीक्षा देनी होंगी। लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले पांच निगमों में जीत हासिल कर भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाना चाहती है। क्योंकि गांवों की अपेक्षा शहरों के अंदर भाजपा का मजबूत वोट बैंक माना जाता है। दूसरा, करनाल से खुद सीएम मनोहर लाल व रोहतक से उनकी करीबी सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर विधायक हैं। जबकि पानीपत सिटी से रोहिता रेवड़ी, हिसार सिटी से डाक्टर कमल गुप्ता व यमुनानगर से घनश्याम दास भी भाजपा विधायक हैं। ऐसे में पांचों जगह भाजपा अपनी जीत हासिल कर कांग्रेस व इनेलो को संदेश देना चाहती है कि वह लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर तैयार है।
विज्ञापन


सीएम कर चुके हैं घोषणा, चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे निगम चुनाव
पिछले दिनों सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में घोषणा की थी कि पार्टी आगामी निगम चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। चुनाव कब होंगे, इस सवाल पर सीएम ने कहा था कि जैसे ही सोनीपत निगम की वार्डबंदी पूरी होेगी, तुरंत घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन सोनीपत की वार्डबंदी में अभी समय लगेगा, इस कारण पांच निगमों में चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।
--------------
नवरात्रों से दशहरे के बीच में चुनाव संभव
24 सितंबर से श्रद्धा शुरू हो जाएंगे, जो दो सप्ताह चलेंगे। 9 अक्तूबर को पहला नवरात्र है। जबकि 20 अक्तूबर को दशहरा है। अगर सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में निगम के चुनावों की घोषणा होती है तो चुनाव नवरात्रों से दशहरे के बीच में हो सकते हैं। क्योंकि चुनाव की घोषणा से 40 दिन के अंदर चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

-----------
सोनीपत निगम की वार्डबंदी में अभी समय लगेगा। इस कारण सरकार रोहतक, हिसार, पानीपत, करनाल व यमुनानगर निगमों के चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनावी तिथियों की घोषणा हो सकती है।
-राजीव जैन, सीएम के मीडिया सलाहकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें