फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के तीन गांवों को बनाया जाएगा स्मोक फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के तीन गांवों को बनाया जाएगा स्मोक फ्री
विज्ञापन

- ग्राम स्वराज योजना के तहत आईओसी और प्रशासन पांच मई से पहले तीनों गांवों को स्मोक फ्री करेंगेे
- बीपीएल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर देने के लिए 20 अप्रैल को गांवों में लगेंगी एलपीजी पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो

रोहतक।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश के 265 गांवों को स्मोक फ्री बनाया जाना है, इनमें रोहतक के तीन गांव खैरड़ी, पटवापुर और सैंपल हैं। पांच मई तक इन गांवों के हर घर तक एलपीजी गैस पहुंचाकर इन्हें स्मोक फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर देने के लिए 20 अप्रैल को गांवों में एलपीजी पंचायत भी लगाई जाएंगी। इस अभियान को जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल कारपोरेशन मिलकर चलाएंगे।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने सोमवार को मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गांवों में एलपीजी पंचायत का आयोजन कर नए कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2011 में किए गए सर्वे अनुसार गरीब परिवारों को अब तक 8630 कनेक्शन मुहैया कराए गए है और केरोसिन मुक्त योजना के तहत भी 3500 कनेक्शन दिए गए हैं। बीपीएल परिवारों के साथ ही अनुसूचित जाति व जनजाति के परिवारों के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के परिवारों को भी इस योजना का लाभ देने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कारपोरेशन के नोडल अधिकारी तुषार रेलहान ने बताया कि उज्ज्वला दिवस पर 20 अप्रैल को देश भर में 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में 100 नए उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर सिक्योरिटी के 16 सौ रुपये नहीं देने होंगे, यह राशि सरकार भरेगी। उपभोक्ता को महज गैर रिफिल की कीमत ही देने होगी।


आरओएच 07: मैना गेस्ट हाउस में उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी पंचायत की जानकारी देते अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें