रेडक्रॉस शिविर में नेकीराम कॉलेज को मिला सांत्वना पुरस्कार
रोहतक
यूथ रेडक्रॉस के राज्य स्तरीय छह दिवसीय शिविर में नेकीराम शर्मा कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार मिला है। पंचकूला में 28 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित इस शिविर में कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। यहां विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों की 21 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने टीम को इस उपलब्धि के लिए सराहते हुए और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।