छोटूराम ग्राम उदय योजना से होगे गांव का विकास
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश के पांच सौ गांवों का विकास अब छोटूराम ग्राम उदय योजना से किया जाएगा। वे भी राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत के लिए खरावड़ आए हुए थे। मंत्री ने कहा कि नॉबार्ड स्कीम से करोड़ों रुपये का लोन लिया है ताकि गांव का विकास हो सके। उन्होंने लोगों से कच्चे मकान व गैस, गलियां, पानी आदि की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छोटूराम ग्राम उदय योजना में खरावड़े को भी शामिल कर लिया गया है।