फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों पर हमले के तीनों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कश्मीरी छात्रों पर हमले के तीनों आरोपी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने मारपीट में घायल पीड़ितों के कारखाने से मिली सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर कश्मीरी छात्रों समेत छह लोगों से मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज लगभग 30 मिनट की है। आधा घंटे की फुटेज में दिखाया गया है कि कुछ युवक कारखाने में पहुंचकर लेबर की पिटाई कर वहां से भाग जाते हैं। ये लेबर कई दिनों से काम कर रही हैं। किंतु उनके साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रात को इस मामले में केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के ट्वीट पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से किए गए ट्वीट पर उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। सूत्रों के अनुसार रात लगभग 11 बजे पुलिस ने रेलवे रोड़ पर कारखाने को खुलवाया और वहां पर सीसीटीवी फुटेज देखे। वहां पर एक आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने सभी के नाम बता दिए और रात को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अगर सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद नहीं होती तो पुलिस को आरोपियों को इतना जल्द पकड़ पाना मुश्किल होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें