फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरे में गुरू सतनाम के अवतार दिवस की तैयारी पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नये साल के पहले दिन सोमवार को सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी गुरमीत से मिलने के लिए उसके परिवार के लोग पहुंचे। 55 मिनट तक उनका परिवार परिसर में रह। जहां पर मुलाकात के दौरान डेरे में गुरू शाह सतनाम के अवतार दिवस की तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन

उससे मिलने वालों में बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद सानिमीत, बेटी चरणप्रीत व पुत्रवधू उसनमीत शामिल रहे। परिवार के लोग 2.25 बजे सुनारिया जेल पहुंचे। वह 55 मिनट तक परिसर में रहे। राम रहीम से उनकी मुलाकात 20 मिनट तक हुई। जानकारों की माने तो डेरे में 25 दिसंबर से ही अनुयायियों का आना शुरू हो जाता है। 25 जनवरी को गुरु के अवतार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राम रहीम के जेल जाने के बाद यह पहला आयोजन है। इससे पहले गुरू के अस्पताल में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर पर पूरा जोर था। जेल में बंद राम रहीम इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाना चाहता है। ऐसे में डेरे में चल रही तैयारियों पर चर्चा की है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को अवकाश होने के कारण परिजनों की उससे मुलाकात नहीं हो सकी थी। सोमवार को उसकी मां उससे मिलने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें