फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 15 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 15 तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 15 दिसंबर तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत रविवार के दिन भी प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इस अभियान के तहत आम मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने के लिए जिन बूथ लेवल अधिकारियों की तैनाती की गई है वे 15 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा सुपरवाइजर अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे 15 दिसंबर तक बीएलओ द्वारा दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। यदि किसी मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने हैं तो वे निश्चित तिथि तक संबंधित बूथों पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। इन तिथियों को आने वाले दावे एवं आपत्तियों का निपटान संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें