फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़ में मिली हनीप्रीत के अंतिम लोकेशन, रोहतक में भी हो सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। राम रहीम के साथ रोहतक जेल आने के बाद से लापता हनीप्रीत का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। उसके नेपाल भाग जाने की खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ताकि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर उसे दबोचा जा सके। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर नाकेबंदी क ी।
विज्ञापन

25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता है। पुलिस काफी कोशिशों के बावजूद उसके बारे में जानकारी नहीं रही है। दूसरी तरफ यदि यह भी बताया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही छिपी हो सकती है। यहां भी डेरा प्रमुख के हजारों की संख्या में अनुयायी है। राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन


















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें