फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की पहल, काबिल बेटी फहराएगी गांव में तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की पहल, काबिल बेटी फहराएगी गांव में तिरंगा
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय इस आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए गांव की उच्च शिक्षित बेटी कोमल कांबोज का चयन किया गया है। कोमल कांबोज एमए अर्थशास्त्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण है। कोमल के पिता वीर सिंह और माता सुनीता देवी को अपनी बेटी पर गर्व है। इनका कहना है कि उसने बहुत मेहनत से पढ़ाई पूरी की है और अब वह शिक्षण अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती है। कोमल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर से ही हुई और उच्च शिक्षा यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज और मुकंद लाल कॉलेज से हुई है। कोमल ने कहा कि यह उसके लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि जिस स्कूल में वो पढ़ी और जहां उसका बचपन बीता, उसी विद्यालय में उसने 15 अगस्त को ध्वजारोहण करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें