फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिक कर्मचारी यूनियन की ओर से धारूहेड़ा चुंगी पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला प्रधान सरजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान और प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार ने कई वायदे किए थे। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उत्तरप्रदेश सरकार की तर्ज पर 1900 ग्रेड पे देने, पंजाब के समान वेतनमान देने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, सभी विभागों के खाली पदों को स्थायी भर्ती से भरने, सभी विभागों के निरीक्षण पर रोक लगाने आदि के वादे किए थे। लेकिन सत्ता मिलते ही सरकार सभी वादों को भूलकर कर्मचारी विरोधी निर्णय लेने को उतारू है, जिसे कर्मचारी वर्ग बिल्कुल सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल की दो बार कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर मीटिंग हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने जिन कर्मचारियों की मांगों को माना था उन्हें भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने 20 अगस्त को करनाल में रैली करने का निर्णय किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रांतीय उप महासचिव हीरालाल, प्रांतीय सहसचिव हरिओम, प्रांतीय संगठन सचिव रघुबीर धनखड़, कैलाश चंद, नरेश यादव, सूबेसिंह यादव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें