फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट के लिए अनुशासन आवश्यक : ब्रिगेडियर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़ौली में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैंप का वीरवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेेडियर बीएस दलाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रिगेडियर दलाल ने फायरिंग, लाइन ले-आउट, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण एवं अन्य सैन्य गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए एनसीसी कैडेट को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ब्रिगेडियर ने कहा कि देश के भावी कर्णधारों को अनुशासन में रहकर देशसेवा की भावना से आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर कर्नल राकेश यादव एवं कैंप कमांडेंट कर्नल विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें