फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन के समर्थन में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन के समर्थन में धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
संत गोपालदास के गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय पर गोभक्तों का वीरवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान गोभक्तों ने फोन से संत गोपालदास से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी ली।
विज्ञापन

मनोज आर्य ने कहा कि 26 जुलाई तक सभी जिला मुख्यालयों पर धरने शुरू कर दिए जाएंगे और उसके बाद 27 जुलाई को रोहतक से दिल्ली के लिए दया धर्म की अर्थी लेकर पैदल यात्रा निकाली जाएगी जो 30 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। 31 जुलाई को संसद का घेराव किया जाएगा। सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरना स्थल पर लोगों ने सरकार के रवैये के प्रति रोष व्यक्त करते हुए संत गोपालदास के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मनोज आर्य ने कहा कि शिवरात्रि के बाद धरने पर गोभक्तों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गांवों में प्रचार करके 31 को संसद घेराव में ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए अपील की जाएगी। इस मौके पर रामकुमार आर्य , संदीप , सुरेंद्र आर्य , रणधीर सिंह पूर्व सरपंच, प्रमेश गहलावत , जयसिंह आर्य लोहारू, सत्यवान आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो- 24
संत गोपालदास के समर्थन में दिए जा रहे धरने में शामिल गोभक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें