शिमली के विपिन यादव का एनडीए में चयन
नांगल चौधरी। शिमली निवासी विपिन यादव पुत्र विजय सिंह का एनडीए में चयन हुआ है। जिसने शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया है।
परिजनों ने बताया कि विजय सिंह के परिवार की आजीविका खेतीबाड़ी पर निर्भर है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई से समझौता नहीं किया। 12वीं के बाद विपिन ने एनडीए की परीक्षा दी। जिसमें सफलता नहीं मिली, लेकिन उसने हौसला नहीं छोड़ा। दूसरे प्रयास में एनडीए की परीक्षा में सफलता मिल गई। प्रतिभाशाली छात्र का ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद, दादा दाताराम, रामनिवास, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।