फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सब्जियों की कीमतें बढ़ीं,दाम दोगुने

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों पर बरसात की मार, दाम दोगुने
विज्ञापन

भिवानी।
सब्जियों के दाम फिर चढ़ने लगे हैं। 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 60 रुपये किलो बिक रहा है। करीब-करीब सीजन की सभी सब्जियों के दामों में 20 प्रतिशत से लेकर 200 फीसदी तक इजाफा हुआ है। सब्जीमंडी में हालात ये है कि बढ़े रेट के कारण लोग सिर्फ भाव पूछकर ही लौट रहे है या फिर बहुत कम खरीद रहे हैं। दुकानदार भी बिक्री घटने के कारण परेशान है।
पिछले महीने हुई अच्छी बरसात के बाद 30 मई से सब्जियों के दामों में अचानक ही उछाल आ गया है। सब्जियों के दाम अचानक ही इतने बढ़ गए है कि आम आदमी के किचन से सब्जियां गायब हो गई है। टमाटर, गोभी समेत कुछ सब्जियों के दो तीन गुणा तक बढ़ गए है। बेशक एक जुलाई से जीएसटी लागू हुई है मगर सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण दामों में उछाल आया है। बरसात से सब्जियां खराब हुई है और सब्जी मंडी में अब पर्याप्त सब्जी ही नहीं आ रही है।
विज्ञापन

--
सब्जी और दाम (रुपये प्रति किलो)
सब्जी पुराने दाम नए दाम
टमाटर 20-30 रुपये 60 रुपये
भिंड़ी 15-16 रुपये 26-28 रुपये
पेठा 04-05 रुपये 10 रुपये
मिर्च 14-15 रुपये 30 रुपये
तौरी 13-14 रुपये 20 रुपये
प्याज 06 से 08 रुपये 14-16 रुपये
बैंगन 08-10 रुपये 17-18 रुपये
खीरा 20 रुपये 40 रुपये
घीया 20 रुपये 40 रुपये
नींबू 45 रुपये 60 रुपये
--
सब्जी के दाम बढ़े तो बिक्री घटी
बारिश के बाद पिछले करीब 10 दिन से सब्जियों के दामों में उछाल आया है। प्याज, टमाटर, बैंगन, घिया, भिंड़ी, पेठा, तौरी मिर्च सभी के दाम लगभग दोगुने तक बढ़ गए है। बढ़े दामों का सीधा असर बिक्री पर हुआ है और बिक्री लगभग ठप हो गई है। ग्राहक आते है और पूछकर चले जाते है।
राज कुमार, दुकानदार
सब्जीमंडी

-------
अब तो सब्जियां खराब होने की भी चिंता
सब्जियों के दामों में उछाल आने के बाद अब लोग सिर्फ बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही सब्जियां खरीद रहे है। वह भी कम मात्रा में। इस कारण अब उन्हें सब्जियां खराब होने की भी चिंता सता रही है। क्योंकि वे तो बिक्री के लिए ले आए है और सब्जियां पूरी नहीं बिकी तो समस्या हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद, सब्जी विक्रेता
कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी

--
सब्जियों के दाम पिछले 10-12 दिन में अचानक ही बढ़ गए है। सब्जी महंगी होने के कारण लोगों में सब्जियां खरीदने को लेकर हिचकिचाहट है। लोग जरूरी होने पर ही सब्जियां खरीद रहे है।
रामधारी वर्मा, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें