फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FFFF

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का अधेड़ का शव खेत में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
शनिवार शाम को एक कार्यक्रम में शरीक होने निकले खंड खोल के राजपुरा गांव निवासी का शव रविवार सुबह एक खेत में मिला। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई की है। परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार गांव राजपुरा निवासी बलबीर (58) शनिवार शाम को गांव के समीप ढाणी सांतों में छठी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक बलबीर घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो उसका शव गांव के पास ही एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय कुंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेज दिया। मामले में प्राथमिक तौर पर सामान्य कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चोट के निशान, जताई हत्या की आशंका
मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि बलवीर के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। इससे माना जा रहा है कि उसे पीटा गया और किसी गहरी चोट से ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भी मामले में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस आरोपों के अलावा हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन


फिलहाल सामान्य कार्यवाही की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत गिरने से लगी चोट से हुई है या फिर हत्या है। - भागीरथ, चौकी प्रभारी, कुंड पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें