फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीीीी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर पति का शव झुग्गी में दबाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल थाना क्षेत्र के गांव रसियावास में एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने पति की हत्या कर शव झुग्गी में ही मिट्टी में दबा दिया। मामला दो दिन पुराना है। बुधवार को घर से बदबू आने और पत्नी के लिपाई -पुताई करने पर पड़ोस के लोगों को शक हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों की पूछताछ शुरू कर दी है।
बावल थाना पुलिस के अनुसार मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी चंदन (42) पत्नी सुनीता और चार बच्चों के साथ गांव रसियावास में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही वहीं रहते थे। बुधवार को पड़ोस के लोगों ने उसकी पत्नी सुनीता को घर की लिपाई - पुताई करते देखा तो उनको शक हुआ। दो दिन से चंदन ईंट -भट्ठे से लापता था और एक जुलाई को पूरा परिवार छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी में था। पड़ोस के लोग शंका होने पर सुनीता की झुग्गी में गए तो अंदर से बदबू आ रही थी। तलाशी ली तो झुग्गी में शव को मिट्टी में दबा रखा था। बदबू को दबाने के लिए ही सुनीता लिपाई-पुताई कर रही थी। लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि दो दिन पहले उसका पति चंदन ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने धक्का दिया तो वह गिरकर मर गया। इसके बाद उसने पति की लाश दबा दी। पुलिस को सुनीता की कहानी गले नहीं उतर रही है। शाम तक पुलिस ने महिला से पूछताछ जारी रखी थी। वहीं शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद का मामला होने के कारण वीरवार को ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। इसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। - अनिल कुमार, डीएसपी, बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें