जीएसटी के विरोध में व्यापारी रखेंगे तीन दिन बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। द होल सेल क्लाथ मर्चेंटस एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार शाम को एसएस जैन धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र झिमरिया ने की।
महासचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि एक जुलाई से कपड़े पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में शहर के कपड़ा की दुकानें इसमें होलसेल व रिटेल 27 जून से 29 जून तक पूर्णतय बंद रहेंगी। व्यापारियों ने कहा कि कपड़ा पर आजादी के बाद से कभी टैक्स नहीं लगाया गया। व्यापारी टैक्स देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, मगर इससे पहले की तरह फर्स्ट प्वाइंट मेन्यूफेक्चर पर लगा दिया जाए। सरकार ने इसकी प्रक्रिया काफी पेचीदा कर दी। जिसका कपड़ा व्यापारी विरोध करते हैं। बैठक में रिटेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान नीरज संघी भी पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे। इस मौके पर तेजभान कटारिया, ओमप्रकाश चौबे, सुरेश बंसल, शंकरलाल वधवा, दारा सिंह, अशोक कुमार, पन्नालाल, ओमप्रकाश, गंगाधर, नीरज, योगेश, मुकेश, अंशुल, टीटू, प्रवीण, राजेंद्र, आशुतोष, नरेश, कृष्ण, निक्की, चतुर्भुज, जयप्रकाश, मनोज, हरगोविंद, शिव व राजेश आदि उपस्थित थे।