फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लिंक पर क्लिक करते ही उड़ाए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव बोहर के युवक से साइबर ठगों ने लिंक भेजकर 80 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एयरटेल पेमेंट बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवा रखा है। प्राइवेट काम का सारा लेनदेन इसी खाते से करता है। उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। उसने लिंक पर क्लिक किया तो फोन बंद हो गया। इसके बाद चालू करने पर देखा तो खाते से पहली बार में 65000 व दूसरी बार में 15000 रुपये निकाल लिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें