रोहतक। स्थानीय तिलियार लेक स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, घुसकानी के 80 छात्रों के लिए आयोजित 15 दिवसीय आतिथ्य सत्कार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि छात्रों को मॉकटेल, फ्लावर अरेंजमेंट, चॉकलेट, पिज्जा, पास्ता, पाव भाजी, स्प्रिंग रोल इत्यादि बनाना सिखाया गया। इसके साथ-साथ उन्हें आचार व्यवहार के ऊपर भी प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता रहे। मौके पर कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. पंकज सिंह मौजूद रहे। संवाद